LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Crime:पूर्ण शराबबंदी के बीच 80 लाख का दारु जब्त, बिहार में शराब तस्करी पर बड़ा शिकंजा

Bihar Crime: पूर्ण शराबबंदी के बीच अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।...

Bihar Crime:पूर्ण शराबबंदी के बीच 80 लाख का दारु जब्त,  बिहा
पूर्ण शराबबंदी के बीच 80 लाख का दारु जब्त- फोटो : reporter

Bihar Crime: पूर्ण शराबबंदी के बीच अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चेक पोस्ट पर की गई कार्रवाई में चंडीगढ़ से सुपौल जा रहे मिनी कंटेनर ट्रक से 5,310 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि मिनी कंटेनर के जरिए शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। इसके बाद टीम ने चेक पोस्ट पर वाहनों की निगरानी तेज कर दी। इसी क्रम में संदिग्ध मिनी कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के भीतर छिपाकर रखी गई 592 पेटियां बरामद हुईं। जांच के बाद इनमें कुल 5,310 लीटर अवैध शराब होने की पुष्टि हुई।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के चरखी गांव निवासी 28 वर्षीय अक्षय कुमार, पिता मनेश, के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ कंटेनर ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

चेक पोस्ट उत्पाद प्रभारी संतोष श्रीवास्तव के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि शराब की खेप चंडीगढ़ से लोड की गई थी और इसे सुपौल पहुंचाया जाना था। हालांकि, तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी तफ्तीश की जा रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस अब शराब की इस बड़ी खेप के पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क और कथित सरगनाओं का पता लगाने में जुटी है। जांच का दायरा सुपौल से लेकर हरियाणा और चंडीगढ़ तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप किसके इशारे पर मंगाई गई थी और सुपौल में इसकी डिलीवरी किसे होनी थी।शराब और वाहन को जब्त करने के बाद गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, शराबबंदी को प्रभावी बनाए रखने के लिए सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी और सघन की जा रही है।

रिपोर्ट- देव तिवारी