LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

पति ने 1.20 लाख कर्ज पर खरीदा ऑटो, पत्नी को छोड़कर फरार, पढ़ें झारखंड की महिला की दुख भरी कहानी

पति ने 1.20 लाख कर्ज पर खरीदा ऑटो, पत्नी को छोड़कर फरार, पढ़

Jharkhand news: झारखंड के पलामू जिला के लामीपतरा की रहने वाली एक महिला की कहानी सुन आपको भी दुख लगेगा। हुआ यूं कि एक महिला ने पति के लिए 5 पर्सेंट सूद पर 1.20 लाख का कर्ज लिया था। क्योंकि, उसके हसबैंड को ऑटो खरीदना था। महिला ने अपने पति के खुशी के लिए भारी  ब्याज पर लाखों रुपए का कर्ज ले लिया। हालांकि, इसके बाद आदमी ने उसे छोड़ दिया। इसकी वजह से पत्नी पर दुख का पहाड़ टूट गया और मजबूरी में पूरे कर्ज का भार उसके सिर पर आ गया। इसके लिए महिला आज शिकायत लेकर महिला पुलिस जन समस्या समाधान कार्यक्रम में पहुंची।

पुलिस में पहले भी शिकायत की थी

महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह इससे पहले भी पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर गई थी, जिसके बाद पति ने समझौता कर उसे रखने का वादा किया था। लेकिन अब दो साल हो चुके हैं, और पति ने उसे फिर से छोड़ दिया है। महिला पर अब भी कर्ज का ब्याज चुकाने का बोझ है।

Diarch GO

जन समस्या समाधान शिविर में कई लोग पहुंचे

इस जन समस्या समाधान शिविर में महिला अकेली नहीं थी। दर्जनों लोग अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंचे थे। कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य की जांच के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पड़ोसियों द्वारा बच्चों की पिटाई की शिकायत

सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिविर में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके बच्चों को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटा। मामला स्कूल में बच्चों के बीच हुए झगड़े से शुरू हुआ, जो बाद में बड़ों तक पहुंच गया। झगड़े के बाद पड़ोसियों ने उसके बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

NSIT
Nsmch

जमीन विवादों के मामले अधिक

मेदिनीनगर टाउन थाना में लगे इस कैंप में कुल 24 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 12 से अधिक मामले जमीन विवाद से जुड़े थे। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि सभी आवेदनों को रिसीव कर लिया गया है और मामलों की जांच की जा रही है। विभिन्न अधिकारियों को जांच के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शिविर अन्य स्थानों पर भी आयोजित

पलामू जिले के अन्य स्थानों में भी इस तरह के शिविर लगाए गए, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो सके। विभिन्न थानों में कैंप लगाए गए और जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, और अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर लोग अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।