LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Crime: कोचिंग के बाद घूमने निकले प्रेमी-प्रेमिका को घेरकर छेड़खानी, मनचलों की बदसलूकी का वीडियो मचा रहा बवाल, पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज की FIR

Bihar Crime:बिहार में समाज के कुछ कथित ठेकेदारों ने आतंक मचा रखा है। ...

Bihar Crime: कोचिंग के बाद घूमने निकले प्रेमी-प्रेमिका को घे
प्रेमी-प्रेमिका को घेरकर छेड़खानी- फोटो : reporter

Bihar Crime:बिहार में समाज के कुछ  मनचलों ने आतंक मचा रखा है। ताजा मामला जमुई जिले का है जहां प्रेमी-प्रेमिका के साथ कथित छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो जमुई सदर थाना क्षेत्र से सटे लखीसराय-जमुई बॉर्डर के सोनाई मड़वा इलाके का बताया जा रहा है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमी-प्रेमिका कोचिंग के बाद स्कूटी से घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान सोनाई मड़वा इलाके में कुछ युवकों ने उन्हें  रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ छेड़खानी की। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और शहर में इसकी चर्चा तेज हो गई।

वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान शुरुआत में स्पष्ट नहीं हो सकी थी। हालांकि, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और अन्य सामग्री के आधार पर जांच शुरू की।

NSIT
Nsmch

जमुई के जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, घटना उनके संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने उपलब्ध सामग्री के आधार पर अनुसंधान किया। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी। इसके बावजूद वायरल सामग्री के आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, वीडियो में शामिल आरोपितों को भी चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सुमित कुमार