LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Crime:बिहार में बेखौफ अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Crime:अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया।...

Gay Man Shot in Bodh Gaya
बिहार में बेखौफ अपराधी- फोटो : reporter

Bihar Crime: गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात होरली खुर्द गांव में हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए ANMMCH, गया भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक, गया को दी गई। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया, थानाध्यक्ष बोधगया समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटाते हुए छानबीन शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ बोधगया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। इस टीम में बोधगया थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं।

पुलिस टीम अब गोलीबारी की इस वारदात के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है। गोलीबारी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोगों की निगाहें अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - मनोज कुमार