LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Viral Video: ये तो हद हो गई, सिगरेट का कश लगातीं सीवान की स्कूली लड़कियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Viral Video: ये तो हद हो गई, सिगरेट का कश लगातीं सीवान की स्

Siwan: जिला के महाराजगंज में एक वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में छह स्कूली लड़कियों ने बीड़ी-सिगरेट के कश लगाते दिखाई दे रही । प्रदेश में स्कूली स्तर पर शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने  पोल खोल कर रख दी है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छह स्कूली लड़कियों ने बीड़ी-सिगरेट के कश लगाते दिखाई दे रही हैं.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही क्षेत्रों में चर्चा का माहौल गरमा गया.

इस तस्वीर को देखकर हर कोई दंग था.क्योंकि जो बच्चे धूमधाम करते हुए तस्वीर में दिख रहे हैं उनकी उम्र मुश्किल से 13 या 14 वर्ष है.जाहिर है कि इससे स्कूल प्रबंधन की भी किरकिरी हुई है.कच्ची उम्र में गलत आदतों के शिकार इन स्कूली बच्चों की तस्वीर से अभिभावक भी सन्न हैं.तफ्तीश करने पर पता चला कि ये विद्यार्थी महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ी गांव स्थित इंटर कॉलेज के एक सरकारी स्कूल के हैं व यह फोटो मंगलवार या बुधवार की है.

 लिहाजा स्कूल प्रबंधन अब अभिभावकों के साथ बैठक कर चर्चा की बात कह रहा है. यूं तो स्कूलों में बच्चों को नशे पर जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है,इसमें बड़े-बड़े भाषण भी दिए जाते हैं.लेकिन इनसे बच्चे कितनी सीख लेते हैं, यह जगजाहिर हो गया है.बच्चे नशे में पड़कर अपनी जिंदगी को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं.यदि समय रहते इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, क्योंकि यदि बच्चे व युवा पीढ़ी नशे में पड़ेगी तो देश का भविष्य कैसा होगा यह सभी अंदाजा लगा सकते है

.इस संबंध में अभिभावकों को भी सचेत रहने की जरूरत है.बता दें कि इस वायरल वीडियो में स्कूल के यूनिफार्म में अधिकतर लड़कियां सिगरेट के कश लगाती हुई नजर आ रही हैं. जो एक स्थान पर छिप कर नशे का बारी-बारी से लुत्फ़ उठाती नजर आ रही हैं.हालांकि इसके सत्यता की पुष्टि news4nation नहीं करता है.उधर, संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि बच्चे नशा कर रहे हैं. इस विषय पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी.बच्चों की पहचान कर ली गई है व अभिभावकों से बैठक कर आगामी कदम उठाया जाएगा.

NSIT
Nsmch

Report:Tabish Irshad