LATEST NEWS

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

पटना में मिलती है मोबाइल चोरी वाली नौकरी ! महीने में कमाते है हज़ारों रुपए, कारनामे को देखकर रेल पुलिस भी रह गयी हैरान

पटना में मिलती है मोबाइल चोरी वाली नौकरी ! महीने में कमाते ह

PATNA :  बिहार में अबतक सरकार और कंपनियों द्वारा ही नौकरी दी जाती थी। अब क्राइम के धंधे में भी नौकरी दी जाने लगी है। जिसमें हर महीने तीस हजार रुपए तक कमाने का मौका दिया जा रहा था। पटना राजेंद्र नगर सहित पटना जंक्शन ,गुलजारबाग  रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसका सरगना एक मोबाइल चोरी करने वाले को चोर को प्रत्येक दिन ₹1000 पर रखता था और चोरी किया हुआ मोबाइल मालदा के रास्ते बांग्लादेश भेज दिया जाता था। गैंग के इस अनोखे प्लान को देखकर रेल पुलिस के अधिकारी भी हैरान रह गए।

 इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना रेल एसपी अमृतेंदू शेखर ठाकुर ने बताया कि हाल के दिनो मे तेल पुलिस यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में चोरी छिनतई की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार अभियान चला ऐसे गिरोह के तलाश में जुटी थी जिस क्रम में रेल पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।रेल पुलिस ने ट्रेनों में मोबाइलों और कीमती सामानों पर हाथ साफ करने वाले ऐसे गिरोह के 6 सदस्य को गिरफ्तार किया है। 

Diarch GO

वही सरगना फिलहाल पुलिस की दविश में फरार होने में कामयाब हुआ है रेल पुलिस सरगना के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. रेल पुलिस की एक टीम बांग्लादेश जायेगी और इस गिरोह के पूरे तार को खंगालेगी ।

पटना से अनिल की रिपोर्ट