LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

NALANDA में माता सुशीला ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं के साथ मारपीट , एक दर्जन छात्र जख्मी, प्रबंधन पर पिटाई करवाने का आरोप

NALANDA में माता सुशीला ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं

NALANDA : चंडी थाना क्षेत्र के सतबहरी इलाके स्थित माता सुशीला इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन में बाहरी और असमाजिक तत्वों के द्वारा घुसकर छात्र छात्राओं के साथ मारपीट की गई है। इस मारपीट आधे दर्जन से अधिक छात्र छात्रा गंभीर रूप से जख्मी है। वहीं इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।  

बीएससी फार्मेसी सेमेस्टर फर्स्ट की छात्र छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन के द्वारा ही बाहरी छात्रों से पिटाई करवाया गया है। इस मारपीट में करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।  जख्मी छात्रों का आरोप है कि बीएससी फार्मेसी सेमेस्टर फर्स्ट की छात्राओं के साथ सुबह में किसी बात को लेकर मामूली सी कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर आज कॉलेज प्रबंधन और छात्राओं के बीच वार्ता चल रहा था। इसी दौरान बाहरी नकावपोश छात्रों ने कॉलेज की छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया। 

NSIT
Nsmch

वही हिलसा डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन जा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कालेज प्रबंधन और छात्र-छात्राएं एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

REPORT - PRANAY RAJ