LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

LALU-TEJASVI NEWS : बंगाल में बिहारी छात्रों से मारपीट की घटना से लालू-तेजस्वी नाराज, सीधे ममता बनर्जी से बात करके की कार्रवाई की मांग

LALU-TEJASVI NEWS : बंगाल में बिहारी छात्रों से मारपीट की घट

PATNA : बंगाल के सिलीगुड़ी में परीक्षा देने गए बिहारी छात्रों के साथ मारपीट की घटना को लेकर बिहार के नेताओं में आक्रोश नजर आ रहा है। जहां इस घटना को लेकर एनडीए के कई नेताओं ने मामले में सीधे-सीधे सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर ले लिया। वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने भी सीधे ममता बनर्जी से बात की है। बताया जा रहा है कि  बिहार के दोनों नेताओं ने इस मामले में नाराजगी जाहिर की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ममता बनर्जी ने भी दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

बता दें कि सिलिगुड़ी में एसएससी की परीक्षा में बिहार से बड़ी संख्या में बिहार के युवा शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कहीं से यह अफवाह उड़ी कि परीक्षा में आए बिहारियों के पास फर्जी प्रमाण पत्र है। जिसके बाद बांग्ला पाखो नामक संगठन के रजत भट्टाचार्य नाम के युवक ने बिहार के कुछ युवाओं को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। 

वायरल वीडियो के बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो आनन फानन में पुलिस ने आरोपी रजत को गिरफ्तार कर लिया है। रजत भट्टाचार्य ने अपनी कार्रवाई के बारे में बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पुलिस को शामिल करने से पहले नकली प्रमाण-पत्र रखने वालों को रंगे हाथों पकड़ना था। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने नकली प्रमाण-पत्रों की पहचान कैसे की, तो उन्होंने दावा किया कि वे उनकी जांच करके बता सकते हैं।

गिरिराज ने पूछा क्या हिन्दुस्तान के बच्चे नहीं

गिरिराज सिंह ने घटना पर जताई कड़ी आपत्ति केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहारी युवकों पर हमले की कड़ी निंदा की है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने सवाल किया, "बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया और परीक्षा देने गए बिहार के एक बच्चे को पीटा गया? क्या ये बच्चे हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं हैं?" उन्होंने ममता सरकार की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या वह सिर्फ अपराधियों को संरक्षण देती हैं?

NSIT
Nsmch