LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

JAMUI CRIME -नक्सली इलाके में चल रहे देसी शराब के अवैध भट्ठियों को पुलिस ने किया नष्ट, धंधेबाजों में मचा हड़कंप

Police destroyed the liquor distilleries operating in Naxali

JAMUI : जमुई पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दबिश कर रही है और इस दबिश के दौरान ही अवैध देMR शराब की कई भट्ठियां नक्सली इलाके में पाई गई। जिसे मलयपुर थाना की पुलिस ने नष्ट कर दिया। वहीं इस कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। 

मलयपुर थाना अध्यक्ष बिकास कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश के आदेशानुसार एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में अवैध देसी शराब विनिर्माण के विरुद्ध जमुई के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं जंगली इलाकों में मलयपुर थाना द्वारा एक अभियान चलाया गया था। जिसमे छापेमारी के दौरान कई देशी शराब के अवैध विनिर्माण भट्टियों को नष्ट किया गया। शराबबंदी को दृढ़ता से लागू करने के लिए जमुई पुलिस प्रतिबद्ध है।

हालाकि अवैध शराब का कारोबार जमुई जिले खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से फलफूल रहा है। जिसपे लगाम लगाने की सख्त जरूरत है। जमुई की जनता को उम्मीद है की जमुई पुलिस इस अवैध कारोबार पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। इस छापेमारी टीम में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार के अलावा महेश सिंह, रामानुज सिंह, प्रेमरंजन राय सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे।

रिपोर्ट - सुमित कुमार