LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

सोनपुर प्रखंड कार्यालय में जान से मारने की नियत से महिलाओं पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, अंचलाधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी, आरोपी पूर्व सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जान मारने की कोशिश

CHAPRA : जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर हो रहे प्रदर्शन को राजनीतिक रंग देने के उद्देश्य से एक महिला सहित कई लोगों को जान से मारने की नियत से लोगों के शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। घटना का आरोपी प्रखंड क्षेत्र का एक पूर्व सरपंच है। घटना जिले के सोनपुर प्रखंड कार्यालय की है।

इस संबंध में सोनपुर अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदिती श्रुति कुमारी द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस संबंध में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि सोनपुर अंचलाधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि दिनांक 01/10/2024 को दोपहर 12 बजे के आसपास प्रखंड कार्यालय में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हो रही थी। इसी दौरान करीब एक बजे के आसपास प्रखंड कार्यालय के बाहर हो हल्ला की आवाज सुनाई दी। हो हल्ला की आवाज सुनकर अंचलाधिकारी अपने कार्यालय कर्मियों के साथ बाहर निकली एवं देखा कि प्रखंड कार्यालय के बाहर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित थी। 

भीड़ के दौरान कुछ लोगों के द्वारा कुछ महिलाओं एवं पुरुषों पर लगातार पानी डाला जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी से पुछताछ में पता चला की उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। जिसके कारण वह जलन एवं पीड़ा से चिल्ला रहें हैं। जिसके बाद पीड़ितों को तत्काल उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पीड़ितों को सदर अस्पताल वैशाली रेफर कर दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल से वापस लौटकर प्रखंड कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर कुछ तथ्य स्पष्ट प्रतीत हुए। जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति गलत मंशा से पीड़ित लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल रहा है। 

पीड़ित पर ज्वलनशील पदार्थ डालने वाले व्यक्ति की पहचान गंगाजल पंचायत के पूर्व सरपंच लाल बहादुर राय उर्फ गांधी के रूप में हुई। उक्त व्यक्ति अनुश्रवण समिति की बैठक में भी अनाधिकृत रूप से घुसकर अधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ हल्ला हंगामा किया एवं बैठक को बाधित करने का प्रयास किया। इस संबंध में अंचलाधिकारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। साथ ही  ज्वलनशील पदार्थ कहां से आया एवं मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान प्रखंड कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है ।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट