LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar news: शिक्षक की तालिबानी सजा, रक्षा सूत्र बांधने पर छात्र को पीटा और फिर फेंक दिया बैग बाहर

Bihar news: शिक्षक की तालिबानी सजा, रक्षा सूत्र बांधने पर छा

Bihar news: बिहार के बक्सर जिले के निजी विद्यालय के पांचवी कक्षा के छात्र को स्कूल के शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दी है। जिसको लेकर औधोगिक थाने में लिखित शिकायत भी की गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। तो वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह स्कूल को बदनाम करने की साजिश है।

माथे पर तिलक और रक्षा सूत्र देख शिक्षक ने छात्र को पीटा : 

छात्र कृष्ण चंद्र का कहना है कि, दिनांक 25 सितंबर (मंगलवार) को जैसे ही क्लास में पहुंचकर बैग पर लगे धूल को हटा रहे थे। उसी दौरान संस्कृत के शिक्षक आये और मेरे माथे पर तिलक और हाथ में रक्षासूत्र देखते ही आग बबूला हो गए। शिक्षक ने पहले मेरे बैग को फेंक दिया, फिर मुझे घसीटते हुए हाथ पकड़कर क्लास से बाहर निकाले। बेरहमी से पिटाई की, साथ ही मेरे माता-पिता का नाम लेकर भला-बुरा कहा। कैसा गंवार है तुम्हारा मां-बाप जो तुझे तिलक और रक्षासूत्र बांधकर स्कूल भेज देते है।

क्या कहते हैं थानेदार ? : 

बच्चे के साथ हुई मारपीट को लेकर औधोगिक थाने के थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि, बच्चे के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने के बाद उक्त शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जाँच के बाद होगा निर्णय: जिला शिक्षा पदाधिकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीओ को जांच कर पूरी रिपोर्ट सुपुर्द करने का आदेश दिया है। किसी भी धर्म के बच्चे के साथ स्कूल में भेदभाव कर उसे प्रताड़ित किया जाए, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता:- अमरेंद्र पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर

NSIT
Nsmch

स्कूल की प्रिंसिपल ने क्या कहा? :

इस मामले पर स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि, स्कूल में किसी भी बच्चे के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है. जिस घटना का जिक्र बच्चे के द्वारा किया जा रहा है। वैसी कोई भी घटना हमारे यहां घटित नहीं हुई है। मैंने मामले की खुद जांच की थी। शिक्षक से भी पूछताछ की थी। मंगलवार के दिन मैं मीटिंग के सिलसिले में बक्सर से बाहर थी। जब यहां आयी तो इस बात की जानकारी हुई, उसके बाद हमने पूरे मामले की खुद जांच की।