LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: चंद्रदीप थाना क्षेत्र में हुए पप्पू यादव हत्याकांड के 13 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नामजद अपराधियों को गिरफ्तार करने में जमुई पुलिस नाकाम

Bihar News: चंद्रदीप थाना क्षेत्र में हुए पप्पू यादव हत्याका

Bihar News: जमुई में बीते 13 सितंबर को चंद्रदीप थाना क्षेत्र के झंझरी गांव के समीप सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग पर सांपो गांव निवासी पप्पू यादव नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के तेरह दिनों बाद भी अभी तक चंद्रदीप पुलिस के हाथ खाली है। 

बता दें पप्पू यादव की अलीगंज से अपने गांव लौटते समय दिन दहाड़े जमुई नवादा मुख्य मार्ग पर ताबड़ तोड़ चार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद जमुई पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और आश्वासन दिया था की जल्द ही अपराधियो को पुलिस पकड़ लेगी। लेकिन आज खबर लिखने तक इस मामले में ना ही किसी की गिरफ्तारी संभव हो पाई है और ना ही इस मामले में कोई ठोस कारवाई जमुई पुलिस द्वारा की गई है। 

हालाकि की हत्या में नामजद अपराधियो की पहचान कर ली गई है। परंतु अभी तक किसी भी नामजद अपराधी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है। जमुई एसडीपीओ से फोन कर जानकारी लेने पर उन्होंने बताया की टेक्निकल डाटा एकत्रित कर लिया गया है और पुलिस अपराधियो की तलाश में छापेमारी भी कर रही है। जल्द ही इस मामले में जमुई पुलिस को सफलता मिलेगी। अब बड़ा सवाल यह है की हत्या के इतने दिनो बाद भी पुलिस इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार क्यों नही कर पाई है और अब देखना लाजिमी होगा की इस हत्याकांड का खुलासा जमुई पुलिस कब तक कर पाएगी।

रिपोर्ट- सुमित सिंह