LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Land Survey: भूमि सर्वे के नाम पर हो रही अवैध वसूली, सिवान में खतियान के नाम पर लूट का वीडियो वायरल

Bihar Land Survey: भूमि सर्वे के नाम पर हो रही अवैध वसूली, स

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है। पिछले एक महिने यानी 20 अगस्त से नीतीश सरकार ने जमीन सर्वेक्षण का काम शुरु कर दिया है। जमीन सर्वे को लेकर जमीन मालिकों के लिए तरह तरह के फरमान भी जारी किए जा रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में सरकार के ओर से आंकड़ा जारी किया गया है। जिसमें सरकार ने बताया है कि अभी तक 36 लाख लोगों ने जमीन सर्वे के लिए वंशावली जमा कर दी है। वहीं जमीन सर्वे में वंशावली और खतियान के नाम पर अवैध वसूली भी खूब हो रहा है। कई जिलों ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। अधिकारियों के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो भू मालिकों से अवैध वसूली करते दिख रहे हैं। 

ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है। दरअसल, यह मामल  सिवान जिले का है। जानकारी अनुसार सिवान जिला अभिलेखागार कार्यालय में पदस्थापित शीला सिंह के पति विनोद कुमार सिंह जो रिटायर प्रधान लिपिक है वह अवैध तरीके से बैठकर पैसे की वसूली कर रहा है। रिटायर प्रधान लिपिक का अवैध वसूली करते किसी ने वीडियो बना लिया है और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वहीं ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। हालांकि News4Nation इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


जानकारी अनुसार जिला अभिलेखागार कार्यालय जिला अधिकारी के चेंबर के नीचे में है। लेकिन डीएम साहब को कानों तक इसकी खबर नहीं पहुंची। कलेक्ट्रेट में कोई व्यक्ति अवैध तरीके से बैठकर पैसे की वसूली कर रहा था और किसी अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं थी। बताया जा रहा है कि अधिकारी खतियान के नाम पर वसूली कर रहा था। 

NSIT
Nsmch

वहीं जो युवक वीडियो बना रहा है वो रिटायर प्रधान लिपिक से पूछ रहा है कि आप यहां के कर्मचारी हैं जो आप यहां काम कर रहे हैं। वहीं सवाल पूछने पर रिटायर प्रधान लिपिक वहां से भागने लगता है। वहीं युवक बार बार पूछता है कि वो यहां क्या कर रहा था जिसपर रिटायर प्रधान लिपिक ने कहा कि उसकी पत्नी का हाथ टूटा है इसलिए वो यहां काम कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

सीवान से Tabish irshad की रिपोर्ट