LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: तुमको देखकर मेरा दिल फिदा हो गया, छापेमारी में गए पुलिस के जवान का एक महिला पर आया दिल...फिर करने लगा गन्दी बात, हो गया FIR...

Bihar News: तुमको देखकर मेरा दिल फिदा हो गया, छापेमारी में ग

Bihar News: बिहार में हैरान कर देने का वाला घटना सामने आया है। जहां एक महिला ने एक पुलिस जवान पर छेड़खानी और गंदी बात करने का आरोप लगाया है। मामला जमुई का है। जहां एक महिला ने होमगार्ड शशिभूषण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी के पास जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने महिला को इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया है। 

दरअसल, मामला जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला के घर पर शराब बनाने के आरोप में छापेमारी की थी। इस दौरान आरोप होमगार्ड ने महिला के साथ छेड़खानी किया जिसके बाद उसके मोबाइल नंबर लेकर आपत्तिजनक बातें की। महिला ने आरोपी पर नशे की हालत में छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।  

बताया जा रहा है कि, बीते गुरुवार को पुलिस को सुचना मिली थी कि जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई की। छापेमारी करने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं इस दौरान पुलिस ने शराब बनाते हुए एक युवक को पकड़ा भी हालांकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर में एक महिला भी थी। जिसने होमगार्ड पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।


NSIT
Nsmch

पीड़ित महिला ने बताया कि, होमगार्ड ने मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद वो महिला को फोन करने लगा। पीड़ित ने एसपी को दिए गए आवेदन में कहा कि, आरोपी होमगार्ड ने महिला से पूछा कि "तुमको छुए थे तो बुरा तो नहीं न लगा था? पता नहीं तुमको देखकर मेरा दिल क्यों फिदा हो गया? किसी को बताना नहीं, हम तुमको मदद करेंगे, सिर्फ हम दोनों बात करेंगे। तुम कहोगी तो जब्त दारु भी कम करवा देंगे। आरोपी ने कहा कि, हमको तुमसे प्यार हो गया है। तुम बहुत अच्छी लगती हो। जो तुम कहोगी वो हम करेंगे"। 

पीड़िता ने एसपी के आवेदन में बताया कि, आरोपी जवान ने उससे वीडियो कॉल करने के लिए भी कहा, ये भी पूछा कि वो अपने मायका में कैसे जाती है, अगर कोई छोड़ने नहीं जाता तो वो (आरोपी) उसको उसके मायका छोड़ देगा। आरोपी ने महिला से ये भी कहा कि वो किसी को ये ना बताएं कि वो उसे फोन करता है। वहीं आवेदन मिलने के बाद एसपी चंद्रप्रकाश ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एसपी ने कहा कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।