LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

BIHAR CRIME NEWS : जमुई पुलिस के साथ एसटीएफ ने हार्डकोर नक्सली गुड्डू यादव को किया गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में पुलिस को थी तलाश

कुख्यात नक्सली गुड्डू यादव गिरफ्तार

JAMUI : आज जमुई पुलिस और एसटीएफ चीता को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कई संगीन नक्सल घटनाओं में वांटेड कुख्यात नक्सली गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है की इस वांटेड नक्सली गुड्डू यादव को लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव से सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। 

इस हार्डकोर नक्सली के ऊपर बरहट थाना में कुल तीन मामले दर्ज है। जिसमे चोरमरा के प्राथमिक विद्यालय को साल  2009 में आईईडी लगाकर उड़ाने, बरहट थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को उड़ाने समेत 2009 लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से रास्ते में आईईडी लगाने के मामले दर्ज है। 

इस बाबत जमुई एएसपी अभियान ओंकार सिंह ने बताया की कई दिनों से इस नक्सली गुड्डू यादव की लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद जमुई पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश के निर्देश पर एसटीएफ चीता और जमुई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद इस कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया गया।

कई सालों से फरार गुड्डू यादव की गिरफ्तारी को जमुई पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। इस कारवाई से साफ जाहिर है की जमुई के नए एसपी चंद्र प्रकाश अब फुल एक्शन मोड में है। 

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट