LATEST NEWS

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

BIHAR CRIME NEWS : सिवान में दामाद की लाश को घर के दरवाजे पर छोड़ कर भागे ससुराल वाले, परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका

BIHAR CRIME NEWS : सिवान में दामाद की लाश को घर के दरवाजे पर

SIWAN : बिहार के सिवान जिले में ससुराल गए एक युवक को मृत अवस्था में ससुराल वालों ने दरवाजे पर ही छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। मृतक जिले के सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव का निवासी श्रद्धा तिवारी के 30 वर्षीय पुत्र राजकिशोर तिवारी बताया जा रहा है।

मृतक राजकिशोर तिवारी के पिता श्रद्धा तिवारी ने बताया की वे अपने पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत शाहगंज गए हुए थे। बुधवार को राजकिशोर के साला और अन्य दो व्यक्ति दरवाजे पर चार पहिया वाहन से पहुंचे और दरवाजे पर ही शव रखकर वहां से फरार हो गए है।

उन्होंने कहा की राजकिशोर की मृत्यु कैसे हुई। अभी तक किसी को कुछ भी जानकारी नहीं है। वही पिता श्रद्धा तिवारी ने बताया कि घर के सभी सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे। तभी उसी दौरान राजकिशोर के साला व अन्य दो व्यक्तियों के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचे और दरवाजे पर शव रखकर वहां से फरार हो गए।

इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही सराय थाना की पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेजा दिया गया। सराय थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृत्यु कैसे हुई है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

NSIT
Nsmch

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट