LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

BIHAR CRIME NEWS : जमुई डीएम अभिलाषा शर्मा का व्हाट्सएप पर प्रोफाइल पिक्चर लगाकर शातिर ने मांगे रुपए, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

जमुई में डीएम के नाम पर धोखाधड़ी

JAMUI : जमुई में किसी सौरभ नाम के अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल संख्या +998972395458 से जमुई डीएम अभिलाषा शर्मा के नाम एवं प्रोफाइल फोटो लगाकर व्हाट्सएप चैट के माध्यम से पैसे मांगे जा रहे है। जैसें ही जिला प्रशासन को उसकी भनक लगी। वैसे ही जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पता चला की यह एक फेक आईडी है। 

जिसके प्रोफाइल पिक्चर में डीएम का फोटो लगाकर कई लोगो से बैंक ऑफ़ इंडिया के खाता संख्या 606018210007440 में रूपये भेजने  की मांग की जा रही थी। तत्काल प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस व्हाट्सएप नंबर से भेजे जा रहे फेक मैसेज को नजर अंदाज करें एवं किसी प्रकार के झांसे में ना आए। 

फिलहाल इस मामले को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है जल्द ही जमुई की साइबर पुलिस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई करेगी। फिलहाल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन ने लोगो से अपील की है ऐसा कोई भी मैसेज व्हाट्सऐप के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को आता है तो तुरंत साइबर थाना को सूचित करे और किसी भी झांसे में नहीं आए।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट