LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

BIHAR CRIME NEWS : जमुई में पंचायती के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर बदमाशों ने की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

BIHAR CRIME NEWS : जमुई में पंचायती के दौरान एक व्यक्ति की ग

JAMUI : जमुई के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत केवाली गांव में मोटर चालू करने को लेकर पंचायत के दौरान झगड़ा होने के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान सकलदेव सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह के रूप में की गई है। 

ग्रामीणों के सहयोग से परिजन द्वारा व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने गुड्डू सिंह को मृत घोषित कर दिया। गोली मारने का आरोप गांव के ही जोगी सिंह के पुत्र गुलशन कुमार और सोनू कुमार पर लगाया गया है। मौके पर सोनो पुलिस पहुंच चुकी है और मामले के तफ्तीश में जुट गई है। 

हालाँकि ग्रामीणों ने बताया कि मामला ट्रांसफार्मर को ठीक कराने को लेकर हुए विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। मामले में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट