LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR CRIME NEWS : छपरा में नाबालिग बच्ची के साथ मनचले ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

छपरा में नाबालिग से दुष्कर्म

CHAPRA : सारण के एक गाँव में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दुष्कर्म के आरोपी दिलीप प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

बताते चलें की कुछ दिन पहले भी छपरा में बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी। एक स्कूल के ड्राइवर ने साढ़े तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद बच्ची के अभिभावक ने इस संबंध में फोन कर इस घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद सारण पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस कर उनके परिजनों को थाना बुलाया। लेकिन अभिभावक के साथ आए कुछ लोगों ने टाउन थाना चौक के पास सड़क जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा। 

छपरा से शशि की रिपोर्ट