LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Crime: बिहार में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, गल्ला कारोबारी से 10 लाख की मांगी रंगदारी, नहीं दिए तो कर दिया बड़ा कांड

Bihar Crime: बिहार में हथियारबंद बदमाशों ने एक गल्ला कारोबारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगकर इलाके में सनसनी फैला दी।

Arrah Trader Gets 10L Extortion Threat Truck Vandalized
बिहार में हथियारबंद बदमाशों का आतंक- फोटो : reporter

Bihar Crime: भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक गल्ला कारोबारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगकर इलाके में सनसनी फैला दी। रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद बदमाशों ने कारोबारी की दुकान के सामने खड़े ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और उसके शीशे चकनाचूर कर दिए। घटना के बाद कारोबारी और उनका पूरा परिवार दहशत में है।मामला तेतरिया मोड़ स्थित गल्ला कारोबारी विश्वजीत कुमार की दुकान का बताया जा रहा है। विश्वजीत कुमार भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र के आनाइट के रहने वाले हैं। पीड़ित के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्व हथियारों से लैस होकर उनकी दुकान पर पहुंचे और सीधे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। बदमाशों ने कथित तौर पर रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।अचानक हथियारबंद अपराधियों के पहुंचने से कारोबारी घबरा गए और डर के कारण दुकान बंद कर वहां से चले गए। इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे जब वे दोबारा दुकान पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के सामने खड़े उनके ट्रक के शीशे टूटे हुए थे और वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

हथियारों के बल पर रंगदारी का दबाव

पीड़ित कारोबारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी दुकान पर पहुंचे थे। पहले रंगदारी की मांग की गई और इसके बाद रकम नहीं देने पर वाहन में तोड़फोड़ कर दहशत पैदा करने की कोशिश की गई। घटना के बाद इलाके में भी भय का माहौल है।कारोबारी ने पूरे मामले को लेकर उदवंत नगर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद उदवंत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस दुकान और आसपास के इलाके में घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। बदमाशों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।रंगदारी की मांग और उसके बाद वाहन में तोड़फोड़ की घटना ने कारोबारी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे खौफ के साये में हैं और उन्हें बदमाशों से खतरा महसूस हो रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रंगदारी मांगने वाले बदमाश कौन थे और क्या उनका किसी संगठित आपराधिक गिरोह से संबंध है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

रिपोर्ट- आशीष कुमार