LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

Bihar Crime: अररिया के मुस्लिम टोला बम विस्फोट में चौकाने वाला खुलासा, सजीरा खातून समेत दो गिरफ्तार,तीन की मौत

Bihar Crime: मुस्लिम टोला में हुए भीषण विस्फोट मामले की तफ्तीश में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। ....

Araria Blast
बम विस्फोट में चौकाने वाला खुलासा- फोटो : social Media

Bihar Crime: अररिया के भरगामा मुस्लिम टोला में हुए भीषण विस्फोट मामले की तफ्तीश में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने नरपतगंज से दो जख्मी लोगों सजीरा खातून और उसके पति मोहम्मद इसराफिल को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को विस्फोट के वक्त मौके पर मौजूद लोगों और संभावित कैजुअल्टी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

एसपी जितेंद्र कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट शाम करीब 7:30 बजे हुआ था। उस वक्त मोहम्मद अख्तर की पत्नी सहनाज भी मौके पर मौजूद थी। पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई कि सजीरा खातून और उसका पति मोहम्मद इसराफिल घटनास्थल पर मौजूद थे। दोनों सुपौल जिले के छातापुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Diarch GO

जांच के दौरान दो महिलाओं और एक बच्चे की कैजुअल्टी की सूचना पुलिस को मिली है। इनमें सहनाज, रुखसाना नाम की महिला और एक बच्चा शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तीनों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रुखसाना के पूरे नाम और पते की भी तस्दीक की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान और अन्य तथ्यों के सत्यापन के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

विस्फोट के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से मुआयना किया और कई सैंपल जुटाए। मौके से ह्यूमन बॉडी पार्ट मिलने के बाद पुलिस ने संभावित कैजुअल्टी को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों और अस्पतालों में जानकारी जुटाई। एसआईटी ने अररिया के अलावा सुपौल और मधेपुरा समेत आसपास के इलाकों में भी छानबीन की।

NSIT
Nsmch

पूछताछ में कथित तौर पर यह जानकारी सामने आई कि सजीरा अपनी बुआ के घर रह रही थी और वहां पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान विस्फोट होने की बात कही गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखा निर्माण किस स्तर पर हो रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

पुलिस को कुछ अन्य संदिग्ध लोगों के गतिविधि से जुड़े होने की जानकारी भी मिली है। घटना के बाद कुछ लोगों के फरार होने की बात सामने आई है, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है। फिलहाल एसआईटी घायलों से पूछताछ, एफएसएल रिपोर्ट, घटनास्थल के साक्ष्य और संभावित कैजुअल्टी से जुड़े तथ्यों का सत्यापन कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट