LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

Bihar Crime: सुबह सुबह मर्डर से थर्राया बिहार, अपराधियों ने रिटायर कस्टम अफसर को गोलियों से किया छलनी

Bihar Crime: भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। ...

Ara Crime Retired Customs Officer Shot Dead
मर्डर से थर्राया बिहार- फोटो : reporter

Bihar Crime: भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। आरा शहर में गुरुवार की सुबह जैन कॉलेज के सामने बेखौफ बदमाशों ने कस्टम विभाग के रिटायर अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें छह से सात गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

मॉर्निंग वॉक पर निकलते ही बरसा दीं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, रामकुमार सिंह रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे थे। वह आम तौर पर टहलने के लिए रमना मैदान जाते थे। इसी दौरान जैन कॉलेज के सामने अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।सुबह-सुबह गोलीबारी की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

रोटरी क्लब से भी जुड़े थे रामकुमार सिंह

मृतक रामकुमार सिंह कस्टम विभाग के रिटायर अधिकारी थे। वह रोटरी क्लब के पूर्व सचिव रह चुके थे और वर्तमान में भी क्लब के सदस्य बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वह एक क्षत्रिय संगठन से भी जुड़े हुए थे। उनकी हत्या की खबर से परिचितों और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जमीन विवाद में हत्या की चर्चा, पुलिस की तफ्तीश जारी

प्रारंभिक चर्चा में हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, रामकुमार सिंह की हत्या किस वजह से की गई और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वारदात के बाद अपराधियों के फरार होने की बात सामने आई है।

NSIT
Nsmch

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। हत्या के पीछे की असल वजह, हमलावरों की पहचान और वारदात की पूरी साजिश का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सुबह की सैर पर निकले एक रिटायर अधिकारी को किसने और क्यों निशाना बनाया? इस सनसनीखेज हत्याकांड से आरा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।