LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

पटना के नौबतपुर में शव मिलने से हड़कंप, बधार के पानी में सड़-गल चुकी है लाश

पुलिस हाल के दिनों में दर्ज कराई गई लापता गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द की जा सके। बांदीपुर बधार में इस तरह अज्ञात शव मिलने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत है

Patna Crime News
Patna Crime News - फोटो : news4nation

Bihar News : पटना जिले के नौबतपुर थाने के बांदीपुर गांव के बधार से शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शव की हालत इतनी खराब और सड़-गल चुकी है कि मौके पर उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी। स्थानीय ग्रामीणों की नजर जब बधार में पड़े शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही नौबतपुर थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव काफी दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके कारण चेहरा और शरीर पूरी तरह विकृत हो चुके हैं। 

थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों जैसे हत्या या दुर्घटना का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। 

पुलिस हाल के दिनों में दर्ज कराई गई लापता गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द की जा सके। बांदीपुर बधार में इस तरह अज्ञात शव मिलने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से हर संभावित पहलू पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, और जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट