LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

30 लाख के इनामी बदमाश को ATS ने मुठभेड़ में मार गिराया, 20 साल से चल रहा था फरार, 50 से अधिक मामले

गोलीबारी में ATS के डीएसपी विपिन कुमार राय और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कृष्ण को मामूली चोटें आईं। वहीं, ब्रिजेश गंझू गोली लगने से घायल हो गया। घायल ब्रिजेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

encounter by the ATS
encounter by the ATS- फोटो : news4nation

Encounter by ATS : नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए  एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने एक 30 रुपए के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया। वाराणसी में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) के साथ हुई मुठभेड़ में 30 लाख रुपये का इनामी नक्सली ब्रिजेश गंझू मारा गया। पुलिस के अनुसार, ब्रिजेश प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) से जुड़ा था और लगभग 20 वर्षों से फरार था। उसके खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

ATS को सूचना मिली थी कि ब्रिजेश वाराणसी पहुंचा है और लंका मैदान की ओर बढ़ रहा है। इसी आधार पर टीम ने लंका मैदान के पास बाइक से जा रहे दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि संदिग्धों ने ATS टीम पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग की गई।

गोलीबारी में ATS के डीएसपी विपिन कुमार राय और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कृष्ण को मामूली चोटें आईं। वहीं, ब्रिजेश गंझू गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से भाग निकला। घायल ब्रिजेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच एजेंसी के मुताबिक, ब्रिजेश के खिलाफ वर्ष 1996 से झारखंड के चतरा सहित अन्य जिलों के थानों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आपराधिक साजिश, दंगा, हथियारों के इस्तेमाल, मारपीट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप थे। इसके अलावा उसके खिलाफ यूएपीए और क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत भी मामले दर्ज थे।

NSIT
Nsmch

ATS ने मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल, एक कार्बाइन, बड़ी संख्या में कारतूस और एक लाख रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।