LATEST NEWS

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Encounter with Naxalite: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सल विरोधी अभियान में कुख्यात वांछित ढेर

Encounter with Naxalites
Encounter with Naxalites- फोटो : news4nation

Encounter with Naxalite: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के चल रहे अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. नक्सल मुक्त भारत बनाने के केंद्र सरकार के अभियान में इस बार छत्तीसगढ़ में एक नक्सली को ढेर किया गया है. राज्य के सुकमा जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में गुरुवार शाम को उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 

उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल और सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) की 210वीं बटालियन के जवान शामिल थे। अधिकारी ने बताया, "मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और इलाके में अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।" 

उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। गुरुवार को राज्य के सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर तुमरेल के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) का एक कोबरा कमांडो और एक नक्सली मारा गया।

बुधवार को एक बड़ी सफलता के तहत नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर घने जंगल में राज्य पुलिस की डीआरजी के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के महासचिव एवं उनके शीर्ष कमांडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 नक्सली मारे गए।

NSIT
Nsmch