LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद, इतने नक्सली ढेर

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुटभेड़ में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया गया है।...पढ़िए आगे

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबल
नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबल और  नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है।

मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर औल दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में मुठभेड़ उस समय शुरु हुई जब सुरक्षाकर्मी की एक संयुक्त टीम गंगूलार इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी।इस मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए हैं जिसमें 18 नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया।

Diarch GO

अबतक 22 नक्सलियों को मार गिराया गया

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में अबतक 22 नक्सलियों को मार गिराया गया है जबकि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड के एक जवान ने अपनी जान दे दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी की सराहना

सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर  पोस्ट करते हुए कहा है कि मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रौच से आगे बढ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट