LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

रातों-रात बदली किस्मत! किसान का बेटा बना करोड़पति, गांव में जश्न का माहौल

छत्तीसगढ़ के एक किसान के बेटे की किस्मत रातों-रात बदल गई। मामूली जिंदगी जी रहे इस युवक ने ऐसा कमाल किया कि एक झटके में करोड़पति बन गया। गांव में जश्न का माहौल है, लोग मिठाइयां बांट रहे हैं। अब वह अपने परिवार की जिंदगी संवारने और बड़े सपनों को पूरा क

रातों-रात बदली किस्मत! किसान का बेटा बना करोड़पति, गांव में

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के छोटे से गांव गोढ़ीकलां के किसान पुत्र जगन्नाथ सिंह सिदार ने अपनी क्रिकेट समझ और रणनीति से ड्रीम इलेवन में 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में बनाई गई उनकी टीम ने सबसे ज्यादा पॉइंट अर्जित किए, जिससे वे विजेता बने। उनकी इस बड़ी जीत से गांव में जश्न का माहौल है, लोग मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं।

क्रिकेट के जुनून ने दिलाई करोड़ों में पहचान

जगन्नाथ ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जे. डफी को कप्तान और एच. राउफ को उपकप्तान बनाया, जिससे उन्हें कुल 1138 पॉइंट मिले और उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। इस जीत के बाद उन्होंने बताया कि वह अपने पैसों से अपने परिवार की हालत सुधारना चाहते हैं।

सपनों को मिले पंख, अब होगी जिंदगी आसान

Diarch GO

जगन्नाथ ने 7 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं और शेष राशि भी जल्द मिल जाएगी। अब वह इस रकम से अपने कच्चे घर को पक्का बनाएंगे, पिता के इलाज का खर्च उठाएंगे और खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदेंगे। यह जीत उनके लिए सपने के सच होने जैसी है।

गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी जीत

जगन्नाथ की इस सफलता ने गांव के युवाओं को भी प्रेरित किया है। अब कई युवा भी ड्रीम इलेवन में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि यह सिर्फ किस्मत का खेल नहीं, बल्कि इसमें क्रिकेट की गहरी समझ और सही रणनीति भी जरूरी है।

NSIT
Nsmch