LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

Bijapur Naxal Encounter: 2025 में अबतक 4 बड़े एनकाउंटर,14 महीनों में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 274 नक्सली

Police Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक अबतक मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सली मार गिराया है.

Bijapur Naxal Encounter
बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़- फोटो : Google

N4N डेस्क : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर में रविवार को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया. यह मुठभेड़ बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया कमेटी क्षेत्र के जंगल में डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच हुई. सुरक्षाबलों के मौके पर से भारी मात्रा में एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, बीजीएल लॉन्चर समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए. इस एनकाउंटर में 2 जवान शहीद हो गए है वहीं 2 जख्मी हैं. घायल जवानों को रेस्क्यू कर रायपुर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल जवान अब खतरे से बाहर हैं. 

विदित हो की इस साल यानी 2025 में अबतक छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चार बड़े एनकाउंटर हुए हैं. पहले एनकाउंटर में पांच नक्सली मारे गए थे. दूसरे एनकाउंटर में 12, तीसरे में 8 और अब चौथे एनकाउंटर में 31 नक्सली ढेर किए गए. गृह मंत्रीअमित शाह ये दावा कर चुके हैं कि 31 मार्च 2026 तक पूरा देश नक्सली से फ्री हो जाएगा.

Diarch GO

वही गर बात करे पिछले 14 महीनों की तो अबतक सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में 274 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं इस दौरान 1166 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. वही सुरक्षा बालों के प्रयसों और मुठभेड़ के बाद अबतक 969 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इस साल राज्य में अब तक 81 नक्सली मारे गए, जिसमें से 65 बस्तर संभाग के थे, जिसमें बीजापुर सहित सात जिले शामिल हैं. पुलिस के अनुसार पिछले साल छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था.