LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

Minister Threat Womens: 'पुलिस से फेंकवा देंगे',मंत्री ने दी महिलाओं को दी खुल्लेआम धमकी,ज्यादा हेकड़ी दिखाया तो...फिर हुआ भारी बवाल...

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी फ्लौरामैक्स से ठगी का शिकार हुई महिलाएं मंत्री को घेरने लगीं। ये महिलाएं बैंक से लिए गए कर्ज की माफी की मांग कर रही थीं, लेकिन मंत्री ने कहा कि यदि वे ज्यादा हिम्मत दिखाएंगी, तो उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

Chhattisgarh cabinet minister
Minister Threat Womens- फोटो : Social Media

Minister Threat Womens:  उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ठगी का शिकार हुई महिलाओं को धमकी दी है। छत्तीसगढ़ के मंत्री ने कहा कि यदि वे ज्यादा हिम्मत दिखाएंगी, तो उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। ये सभी महिलाएं कोरबा की निवासी हैं, जिनसे फ्लोरा मैक्स नामक कंपनी ने लगभग 500 करोड़ रुपये की ठगी की है। महिलाएं आरोपियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। कांग्रेस ने मंत्री लखनलाल के धमकी देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर सरकार को घेरने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने भाजपा और मंत्री पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लूट-खसोट में भाजपा की भागीदारी उसकी पहचान बन गई है। दरअसल, मंत्री लखनलाल देवांगन का वायरल वीडियो 12 जनवरी का है, जब वे कोरबा में कृषि मंत्री राम विचार नेताम के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। महिलाओं के एक समूह ने दोनों मंत्रियों को घेर लिया था और वे अपने नाम पर लिए गए ऋण को माफ करने की मांग कर रही थीं।

इस दौरान जब मंत्री लखनलाल देवांगन ने देखा कि महिलाएं हटने के लिए तैयार नहीं हैं, तो वे उनके पास गए। उन्होंने कहा कि सरकार आपका सहयोग कर रही है, लेकिन यदि आप ज्यादा हठ करेंगे तो पुलिस को बुलाकर आपको हटवा दिया जाएगा। इसके बाद महिलाएं नाराज हो गईं। मंत्री राम विचार नेताम ने भी महिलाओं को बताया कि नेतागिरी करने या सड़क जाम करने से कोई समाधान नहीं निकलेगा। कानून को अपने हाथ में न लें, जो भी दोषी हैं, उनकी जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। लोन लेने से पहले कंपनी की जानकारी लेना आवश्यक था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सोशल मीडिया पर लिखा कि ठगी करने वाली कंपनियों का संबंध भाजपा नेताओं से होता है। इस बार करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी फ्लोरा मैक्स के उद्घाटन में कृषि मंत्री लखनलाल देवांगन का नाम सामने आ रहा है। पिछली बार भी भाजपा सरकार में चिटफंड कंपनियों के कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नेताओं ने किया था।

Diarch GO