LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

Navjot Singh Sidhu News - सिर्फ डायट से कैंसर खत्म करने का दावा मरीजों को भ्रमित कर रहे सिद्धू, सात दिन में पेश करें प्रमाण या दें 850 करोड़, पूर्व क्रिकेटर को भेजा गया नोटिस

Navjot Singh Sidhu News - डायट के सहारे स्टेज 4 की बीमारी को ठीक करने का दावा करने पर नवजोत सिंह सिद्धू को 850 करोड़ का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि वह मरीजों में भ्रम की स्थिति फैला रहे हैं।

Navjot Singh Sidhu News - सिर्फ डायट से कैंसर खत्म करने का द

DESK - पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी के स्टेज 4 के कैंसर से ठीक होने की अभी सही तरीके से खुशी भी नहीं मना पाए थे कि अब उनके सामने 850 करोड़ रुपए की नई मुसीबत सामने आ गई है। यह मुसीबत उनकी पत्नी की बीमारी से जुड़ी है। सिद्ध ने दावा किया था कि नवजोत कौर ने सिर्फ अपने डायट में बदलाव कर बीमारी को जड़ से खत्म कर दिया। जिसको लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। उनके इलाज के दावे पर देशभर में बहस छिड़ गई है। डॉक्टर इस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने सिद्धू की पत्नी को शोकॉज नोटिस भेजा है। कैंसर ठीक करने के प्रमाणित दस्तावेज मांगे हैं।

दावे से मरीजों में भ्रम की स्थित, सात दिन में पेश करें प्रमाण

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉक्टर कुलदीप सोलंकी ने अपने पत्र में कहा कि, आपकी डाइट की बातें सुनकर देश-विदेश के कैंसर मरीजों में भ्रम और एलोपैथी मेडिसिन के विरोध की स्थिति उत्पन्न हो रही है। 7 दिनों में इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करें, नहीं तो 100 मिलियन डॉलर यानी 850 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति का दावा किया जाएगा।

Diarch GO

सिद्धू से छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने मांगी यह जानकारी

  1. - डॉक्टर कुलदीप सोलंकी ने पत्र लिखकर नवजोत कौर से जानकारी मांगी है कि, उनके पति ने डाइट के जरिए कैंसर ठीक करने का दावा किया है। क्या आप उनके बयान का पूर्ण समर्थन करते हैं ?
  2. - क्या आपको लगता है कि एलोपैथी मेडिसिन का जो इलाज आपने कई अस्पतालों में कराया है, उनके इलाज से आपको कोई भी लाभ नहीं हुआ ?
  3. - क्या आपके कैंसर फ्री होने में सिर्फ आपकी डाइट, नीम पत्ता, नींबू पानी, तुलसी पत्ता, हल्दी का ही सेवन किया है। किसी भी एलोपैथी मेडिसिन का इस्तेमाल नहीं किया ?
  4. - यदि आपके पति के दावे का समर्थन करते हैं, तो वे सभी प्रमाणित दस्तावेज हमें 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराए। जिससे यह साबित हो कि आपने महज 40 दिनों में बिना मेडिसिन लिए, बिना चिकित्सकीय सहायता के मात्र डाइट को बदलाव कर स्टेज 4 के कैंसर को समाप्त कर आप कैंसर फ्री हो गए हैं।
  5. - कोई प्रमाणित दस्तावेज नहीं है, तो फिर के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सही जानकारी दें

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दें स्पष्टीकरण

डॉक्टर कुलदीप सोलंकी ने अपने लेटर में नवजोत कौर से कहा कि, अगर वे अपने पति नवजोत सिद्धू के दावों के समर्थन में कोई प्रमाणित दस्तावेज और चिकित्सकीय प्रमाण नहीं रखते हैं, तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्टीकरण दें। क्योंकि जो बयान जारी किया गया है, उससे अन्य कैंसर मरीजों को भ्रम हो रहा है। वे अपनी मेडिसिन, इलाज, चिकित्सकीय उपचार छोड़कर आपके और आपके पति की बातों पर भरोसा कर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

बता दें कि सिद्ध की पत्नी व पूर्व विधायक नवजोत कौर लंबे समय से कैंसर से ग्रसित थी। जिसमें बीते सप्ताह सिद्ध ने यह दावा कि उनकी पत्नी की बीमारी अब ठीक हो गई है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बीमारी को खत्म करने के लिए पत्नी का डायट चार्ट बदला गया। जिसे सख्ती से लागू किया गया। इससे बीमारी खत्म हो गई है।