LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

Chhattisgarh IAS IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 8 IAS, 11 IPS का हुआ ट्रांसफर,4 DIG के साथ 1 आईजी का भी हुआ तबादला...

छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल की शुरुआत महत्वपूर्ण प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और प्रमोशन के साथ की है।

Chhattisgarh IAS IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 8 IAS, 11 IPS क
छत्तीसगढ़ में IAS समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर- फोटो : social media

Chhattisgarh IAS IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 जनवरी 2025 को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन किए। इनमें 11 आईपीएस, 8 आईएएस, और 7 आईएफएस अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के कलेक्टर का तबादला

नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के कलेक्टर विपिन मांझी को उनके पद से हटाया गया है।प्रतीष्ठा मामगई को नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है।विपिन मांझी को जनवरी 2024 में नियुक्त किया गया था और एक साल बाद ही स्थानांतरित कर दिया गया।

Diarch GO

आईएएस अधिकारियों के नए दायित्व

आईएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार निम्न प्रकार से हैं:

अलरमेलमंगई डी को सचिव, वाणिज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

पदम सिंह एल्मा को आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान का प्रबंध संचालक बनाया गया, साथ ही अन्य जिम्मेदारियां दी गईं।

अभिजीत सिंह को लोक सेवा आयोग के सचिव के रूप में तैनात किया गया।

प्रतीक जैन को बस्तर जिले के जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया।

नरेंद्र दुग्गा को सरगुजा संभाग का कमिश्नर बनाया गया।

आईपीएस अधिकारियों का तबादला

आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और स्थान परिवर्तन दिए गए हैं:

चर्चित आईपीएस अधिकारी अभिषेक पल्लव को राज्य पुलिस अकैडमी, चंदखुरी के पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

ध्रुव गुप्ता को इंटेलिजेंस विंग में भेजा गया।

अभिषेक शांडिल को स्पेशल यूनिट लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई।

गिरजा शंकर जायसवाल को तकनीकी सेवा में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया।

आईएफएस अधिकारियों का प्रमोशन

वन विभाग के 15 से अधिक अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिसमें 7 प्रमुख अधिकारियों के वेतनमान में बदलाव हुआ।प्रमोशन पाने वालों में एम. मर्सीबेला, विशेष कुमार, मनोज कुमार पांडे, अमिताभ बाजपेई, राम अवतार दुबे, और रमेश चंद्र दुग्गा शामिल हैं। हालांकि, उनके पदस्थापन में विशेष परिवर्तन नहीं किया गया।

NSIT
Nsmch