LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

Indian Railways: कहर बरपाने आ रहा चक्रवात 'दाना', कई ट्रेनें की गई रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चक्रवाती तूफान दाना के आगमन को मध्यनजर रखते हुए कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. देखें कौन सी ट्रेनें रद्द की गई हैं.

Indian Railways: कहर बरपाने आ रहा चक्रवात 'दाना', कई ट्रेनें

Indian Railways:  चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और इसका असर रेल सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने बताया है कि चक्रवात के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन रद्द होने के साथ ही, तूफान के प्रभाव से बिजली गुल होने, पेड़ गिरने और सड़कों पर पानी भरने जैसी समस्याएं सामने आ सकती है। 

कौन सी ट्रेनें हुईं रद्द?

जिन ट्रेनों का रद्द किया गया हैं उनमें एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-सूरत एक्सप्रेस, पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस, पुरी-अजमेर एक्सप्रेस, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, पुरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस और पुरी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के अलावा, ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस एवं सूरत-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस को 23 अक्टूबर को रद्द किया गया था। गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस को 22 अक्टूबर को, अजमेर-पुरी एक्सप्रेस को 29 अक्टूबर को एवं अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस को 26 अक्टूबर को रद्द किया गया है।

Diarch GO

चक्रवात 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकराएगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ शुक्रवार तड़के उड़ीसा में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच पहुंचने की संभावना है। चक्रवात 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकरा सकता है और इस दौरान दो मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है।

एहतियाती कदम

चक्रवात के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के आसपास के इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर ले।

NSIT
Nsmch