LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

NAXALI ATTACK - नए साल के पहले ही सप्ताह में नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, सुरक्षा बलों की गाड़ी को किया ब्लास्ट, 9 जवानों के शहीद होने की खबर

NAXALI ATTACK - नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की गाड़ी पर बड़ा ब्लास्ट किया है। जिसमें सेना के 9 जवानों के शहीद होने की खबर है। बताया गया कि जब ब्लास्ट हुआ तो उस समय गाड़ी में 20 जवान मौजूद थे। ब्लास्ट के खबर के बाद पुलिस अधिकारी मौके रवाना हो गए हैं।

NAXALI ATTACK - नए साल के पहले ही सप्ताह में नक्सलियों ने कि

N4N DESK - नए साल को अभी एक सप्ताह का समय भी नहीं गुजरा है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की गाड़ी में ब्लास्ट कर दिया है। जिसमें 9 जवानों के शहीद होने की खबर है। बस्तर आईजी ने ब्लास्ट की खबर की पुष्टि की है। हालांकि जवानों के शहीद होने की बात को लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है। 

Diarch GO

जानकारी के अनुसार ब्लास्ट की यह घटना बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में हुई है। जहां बख्तरबंद गाड़ी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में कई जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। 

गाड़ी में थे 20 जवान

बताया गया जब विस्फोट हुआ, उस समय वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

बता दें कि रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान लौट रहे थे। चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे। इसलिए वे पिकअप वाहन में सवार हो गए। वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों को भी मार गिराया था।