LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

NAXALI ATTACK : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने किया बड़ा प्रहार, एक साथ 30 नक्सलियों को मार गिराया

NAXALI ATTACK : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने किया बड़ा प्रह

DESK - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 30 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में हुई। मारे गए नक्सलियों में से 28 के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि राज्य की पुलिस ने की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर दोपहर करीब एक बजे नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर अभुजमाड़ के थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच जंगल में हुआ। ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान शामिल थे। इस दौरान दो घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इसके बाद जब फायरिंग रूकी तो सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें जवानों ने शाम 6 बजे तक भारी मात्रा में AK-47, एसएलआर समेत कई हथियार भी बरामद किए।

Diarch GO

इस साल अब तक बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 171 नक्सलियों को मार गिराया गया है. इस क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित सात जिले शामिल हैं।