LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

छत्तीसगढ़ में हेड कांस्टेबल के परिवार की हत्या, घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने SDM को पीटा, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में हेड कांस्टेबल के परिवार की हत्या, घटना के बाद

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की तलवार से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पूरे शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। अपराधी ने छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कांस्टेबल तालिब शेख को एक गाड़ी से नीचे कुचलने की भी कोशिश की और उनके सहयोगी पर गर्म तेल फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी महनाज (35) और बेटी आलिया (11) के शव सोमवार को सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में उनके घर से 4 किमी दूर पीढ़ा गांव के बाहरी इलाके में पाए गए।

घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कुलदीप साहू के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। भीड़ ने कथित तौर पर उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDN) की भी पिटाई की जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस कर्मियों को मौके से भागना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, उन्होंने एक वाहन में भागने की कोशिश की। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आरोपी ने पीछा करने के दौरान पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, आरोपी भागने में सफल रहे. साहू को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

दुर्गा मूर्ति विसर्जन के जुलूस के दौरान फेंका गर्म तेल

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कुलदीप साहू ने रविवार रात दुर्गा मूर्ति विसर्जन के जुलूस में तैनात एक कांस्टेबल पर गर्म तेल फेंक दिया। मामले पर सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहिरे ने कहा कि कल रात 13 तारीख को दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान जब तालिब शेख सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे तो आरोपी कुलदीप साहू ने हमारे एक कांस्टेबल पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इसके बाद तालिब शेख उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा था। 

NSIT
Nsmch

आरोपी ने पुलिस को कार से कुचलने की कि कोशिश

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर शेख और अन्य पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने की भी कोशिश की। हालांकि, जब शेख ड्यूटी के बाद घर लौटा तो उसने दरवाजा टूटा हुआ पाया और उसकी पत्नी और बेटी गायब थीं। जब उन्होंने घर के अंदर खून के धब्बे देखे तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया और तलाश शुरू की गई। इसके बाद दोनों के शव सोमवार को मिले। एसपी ने कहा कि हेड कांस्टेबल ग़ालिब शेख अपने किराए के घर में अपनी बेटी और बीवी के साथ रहते थे। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।