LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

CHHATTISGARH CRIME - 10 टुकड़ों में कटा हुआ मिला मासूम बच्चे का शव, पांच दिन से था लापता, ग्रामीणों ने बताया 'नरबलि'

CHHATTISGARH CRIME - 10 टुकड़ों में कटा हुआ मिला मासूम बच्चे

DESK : छत्तीसगढ़ के जिले बलरामपुर में दिलदहलानेवाली घटना हुई है। यहां 10 साल के बच्चे का 10 टुकड़ों में कटा हुआ शरीर बरामद किया गया है। जिसमें उसका सिर भी धड़ से अलग था। बताया गया कि बच्चा पांच दिन से लापता था। जिसमें उसकी तलाश की जा रही थी। माना जा रहा है कि नरबलि देने के लिए बच्चे की हत्या की है। ऐसे में आज उसका शव मिलने के बाद पूरा गांव सदमे में है। 

मामला जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक का है। बताया जा रहा है जब पांच दिन पहले तोरफा गांव से इस मासूम बच्चे की घर के सामने से गायब होने की खबर मिली थी, तभी गांव वाले उसे खोजने में लग गए थे। पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई, लेकिन उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी, फिर पांच दिन बाद आज सुबह बच्चे का सिर कटा हुआ शव घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे फेंका हुआ मिला। 

Diarch GO

जिस तरह से टुकड़ों में बच्चे का शव बरामद किया गया, उसके बाद माना जा रहा है कि नरबलि देने के लिए बच्चे का अपहरण कर उसके टुकड़े-टुकड़े किए गए हैं। इस तरह की क्रूरता और धार्मिक अंधविश्वास से जुड़े अपराधों ने पहले भी ग्रामीण इलाकों में भय पैदा किया है।

बलरामपुर पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस भयावह घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

NSIT
Nsmch

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पांच दिन से लापता 10 साल के बच्चे का शव उसके घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे 10 टुकड़ों में कटा हुआ मिला है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बच्चे की हत्या नरबलि देने के लिए की गई है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है