LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

LOVE CRIME - एक प्रेमी दो प्रेमिका, पहली ने की खुदकुशी, तो खेत में दफनाया, ऊपर से बो दिया धान, फिर दूसरी के साथ भागा

LOVE CRIME - प्रेमी की जिंदगी में दूसरी लड़की के आने से नाराज प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली। वहीं प्रेमी ने उसके शव को खेत में दफना दिया और फिर उस पर धान बोकर फरार हो गया।

LOVE CRIME  - एक प्रेमी दो प्रेमिका, पहली ने की खुदकुशी, तो

N4N DESK - छत्तीसगढ़ के जशपुर के कुनकुरी थाना क्षेत्र से हैरान करनेवाला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका के शव को खेत में दफना दिया। फिर किसी को इसके बारे में पता नहीं चले, इसके लिए शव के ऊपर ही धान की फसल बो दी। जिसके बाद वह अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ शहर ही नहीं राज्य छोड़कर फरार हो गया। लेकिन, गुनाह चाहे कितना भी छिपा लें, यह सामने आ ही जाता है। यही भी ऐसा ही हुआ। जब सच सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई।

इस पूरी साजिश की शुरूआत बीते 6 अगस्त से शुरू हुई। दुलदुला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की अपने जीजा के घर आई हुई थी, जो दूसरे दिन रात को अचानक गायब हो गई। बाद में फोन करने पर लड़की ने अपनी सहेली के यहां होना बताया, तो घर वाले टेंशन फ्री हो गए। लेकिन, जब एक महीने बाद भी युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने सितंबर में दुलदुला थाने में नाबालिग के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

Diarch GO

प्रेमी के बारे में पुलिस ने जुटाई जानकारी

शिकायत के आधार पर एसपी शशिमोहन सिंह ने एक टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस को लोगों से बातचीत और फोन डिटेल से पता चला कि लापता लड़की का प्रेम प्रसंग कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव के युवक हेमंत प्रधान (21) से चल रहा था। जांच में पता चला कि युवक हैदराबाद में है। जशपुर पुलिस ने युवक को हैदराबाद में खोज निकाला।

दो लड़कियों के बीच फंस गया था युवक

पूछताछ में हेमंत ने बताया कि खेत के पास उसका घर है। उसने नाबालिग लड़की को वहीं रखा था। इसी दौरान नाबालिग प्रेमिका ने आरोपी प्रेमी को मोबाइल पर किसी दूसरी लड़की से बात करते देख लिया। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान युवक ने दूसरी लड़की को भी बुला लिया।

NSIT
Nsmch

पहली प्रेमिका करती रही फोन, प्रेमी ने नहीं दिया जवाब

नाबालिग ने कहा कि आज फैसला होकर रहेगा कि मैं तुम्हारे साथ रहूंगी या यह लड़की। इसके बाद प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका को उसी घर में छोड़कर दूसरी लड़की के साथ चला गया। प्रेमिका देर रात तक युवक को फोन लगाती रही, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। नाबालिग प्रेमिका ने परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बड़े भाई और चाचा के साथ शव को दफनाया

आरोपी हेमंत ने बताया कि देर रात जब वह कमरे में आया तो प्रेमिका का शव लटकता हुआ देखा। उसने अपने बड़े भाई नितेश प्रधान और चाचा सचनंदन प्रधान को घटना की जानकारी दी। तीनों ने मिलकर घटनास्थल से 100 मीटर दूर अपने खेत में लाश को ठिकाने लगाया। फिर तीनों ने शव के ऊपर ही धान की फसल बो दी। जिससे किसी को कुछ पता नहीं चला। बाद में दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ हैदराबाद भाग गया।

खेत से पुलिस ने निकाली लाश

मामले में एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही खेत में दफन शव को निकाल लिया गया है। शव की पहचान मृतका की मां ने की है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टरों की टीम पहुंची थी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।