LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Jharkhand Election 2024 : चतरा और लातेहार की जनसभा की केंद्र सरकार पर जमकर बरसे मुकेश सहनी, कहा सरकार गिराने के लिए आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया

Jharkhand Election 2024 : चतरा और लातेहार में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा की सरकार गिराने के लिए आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया...पढ़िए आगे

केंद्र पर निशाना
केंद्र सरकार पर बरसे मुकेश सहनी - फोटो : DEBANSHU PRABHAT

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज झारखंड चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार अभियान के अंतिम दिन न केवल केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा बल्कि प्रदेश की हेमंत सरकार की जमकर तारीफ की। 

चतरा और लातेहार विधानसभा के बालूमाथ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि केंद्र की तानाशाही सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है। इसे न संविधान पर भरोसा है नहीं इसे सामाजिक न्याय से कोई मतलब है। उन्होंने कहा कि हमलोग सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोग है तथा हमारी विचारधारा एक है।

Diarch GO

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की तानाशाही सरकार पहले तो गरीबों की सरकार हेमंत सरकार को गिराने का प्रयास किया, जब ऐसा नहीं हुआ तो आदिवासी मुख्यमंत्री को गलत आरोप में जेल भेज दिया। 

'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित सहनी ने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार ने यहां गरीबों और महिलाओं के लिए कई कल्याण के काम किए गए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि झारखंड में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से चतरा में राजद प्रत्याशी और लातेहार से झामुमो प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

NSIT
Nsmch

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट