LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

BIHAR POLITICS : बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई, कहा डबल इंजन की सरकार ने लोगों के जीवन से की अँधेरा दूर करने की कोशिश

BIHAR POLITICS : दीपावली को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार ने हिंदुस्तानी घर से भूख, गरीबी, और बीमारी का अँधेरा दूर करने का प्रयास किया हैं।

मंत्री ने दी दिवाली की बधाई

PATNA : बिहार सरकार के प्रावैधिकी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने बिहारवासियों को दीपावली की बधाई दी और कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार ने किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मुफ्त राशन और 'आयुष्मान भारत' जैसी अनेक योजनाओं के दीप जला कर हर हिंदुस्तानी घर से भूख, गरीबी, और बीमारी का अँधेरा दूर करने का प्रयास किया हैं। 

उन्होंने कहा की बिहार की डबल इंजन सरकार ने लोगों के जीवन को खुुशहाली के प्रकाश की ओर ले जाने के जो प्रयास किये हैं,  उसका उत्सव सब मिल कर मनाएँगे। डॉक्टर सुमन ने कहा कि सांस्कृतिक रूप से भारत में वर्ष 2024 की यह दीपावली एक ऐसा ऐतिहासिक अवसर है ,जब अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर बने उनके भव्य मंदिर में 500 वर्ष बाद 25 लाख दीप जलाएं जाएंगे। एक अद्भूत उत्सव होगा।

उन्होंने कहा कि यह ऐसी दीपावली होगी जब हमारे श्रीराम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस अवसर पर हम भी आप सबके साथ मिलकर दीप जला कर राज्य की समृद्धि के लिए लक्ष्मी की आराधना करेंगे। ताकि लोगों के जीवन में नयी उर्जा का संचार हो सके।