LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

रेलवे का बड़ा ऐलान: गोरखपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला, यात्रा में होगा बदलाव

रेलवे का बड़ा ऐलान: गोरखपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों का शेड

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित डोमिनगढ़-जगतबेला के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य और कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर तीसरी लाइन के काम के चलते रेलवे प्रशासन ने 14 से 27 अक्टूबर 2024 तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन, और शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। इन परिवर्तनों का उद्देश्य लाइन की क्षमता में वृद्धि करना और गाड़ियों की गति में सुधार लाना है, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस दौरान डोमिनगढ़ स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसके चलते कई ट्रेनों को या तो निरस्त कर दिया गया है या उनके मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।


निरस्त की गई ट्रेनें:

गोरखपुर-लखनऊ गोरखपुर एक्सप्रेस (12531/12532) 15 से 23 अक्टूबर और 25 से 27 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।

लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (12530/12529) 15 से 26 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।

छपरा-मथुरा जं छपरा एक्सप्रेस (22531/22532) 16 से 25 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।

ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11123) 16 से 26 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (11124) 17 से 27 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।

ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन (04137) 16, 20, 23 और 27 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी (04032/04031) 14 से 27 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।

आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस (14010) 16, 19, 21, 23 और 26 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस (15114/15113) 13 से 26 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।


मार्ग परिवर्तन:

बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी (02563) 14 से 16 और 23 से 27 अक्टूबर तक छपरा-औंढ़िहार-वाराणसी-प्रयागराज होकर चलेगी। इसका ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर और बस्ती में नहीं होगा।

नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी (02564) 13 से 15 और 22 से 26 अक्टूबर तक कानपुर-प्रयागराज होकर चलेगी।

दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी (02569) 14 से 16 और 23 से 27 अक्टूबर तक छपरा-वाराणसी-प्रयागराज होकर चलेगी। इसके ठहराव में भी बदलाव किए गए हैं।

इन कार्यों के बाद गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेन सेवाओं की गति और विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और इन परिवर्तनों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

NSIT
Nsmch