LATEST NEWS

  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो का दिखा पुराना देसी अंदाज
  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो

  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार
  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार

  • Bihar transport department BR01PS-6795 chassis tampering fraud
  • गया में बस परमिट में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2019 मॉडल को बनाया 2026,चेचिस में छेड़छाड़ पर DTO पटना से

  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम
  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई

  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद समेत 4 गिरफ्तार
  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद

बिहार पुलिस में 4361 पदों पर वैकेंसी, 21 जुलाई से कर सकते हैं आवेदन , बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी

Bihar Police Job: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक धमाकेदार खुशखबरी आई है!

 4361 posts in Bihar Police
बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी- फोटो : social Media

Bihar Police Job: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक धमाकेदार खुशखबरी आई है! बिहार पुलिस में 4361 चालक सिपाही पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया गया है। सबसे बड़ी बात—1439 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

केंद्रीय चयन परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने  इस बहुप्रतीक्षित भर्ती की घोषणा करते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 20 अगस्त 2025 तक चलेगी। यह भर्ती राज्यभर के लाखों युवाओं की तकदीर बदल सकती है।

Diarch GO

भर्ती की खास बात यह है कि इसमें ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। यानी महज़ शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि वाहन चलाने का हुनर भी आपके पास होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिहाजा, अब सिर्फ किताबों से नहीं, मैदान में भी दम दिखाना होगा।

जितेंद्र कुमार ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ें। अपनी योग्यता, उम्र सीमा, शैक्षणिक दस्तावेज और नियमों को अच्छी तरह समझकर ही आवेदन करें, ताकि किसी भी गलती की वजह से भविष्य में उनका चयन न रुके।

NSIT
Nsmch

सरकार की इस बड़ी पहल से दो फायदे एक साथ होने जा रहे हैं एक तरफ बिहार पुलिस को तगड़ी मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का सुनहरा अवसर।

इ भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ और आधिकारिक नोटिफिकेशन आज ही बिहार पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। तो अब देर किस बात की? अगर आपके पास ड्राइविंग का हुनर है और आप पुलिस की वर्दी पहनकर देश सेवा का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं!