LATEST NEWS

  • Patna DM SSP Pandal Inspection
  • Patna Durga Puja 2026: डीएम और एसएसपी ने किए प्रमुख पंडालों के निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए

  • महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ माहौल: मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां महागौरी की हुई विशेष आराधना
  • महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ माहौल: मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां महागौरी की हुई

  • Kaimur liquor destruction
  • Kaimur Liquor Destruction: मोहनिया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की शराब नष्ट

  • सीएम सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन: डीएम ने पूजा स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की लिया जायजा
  • सीएम सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन: डीएम ने पूजा स्थलों

  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक लगाई अर्जी
  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक

UP ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2025: परीक्षा की तिथि नजदीक , जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल को एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे, जिन्हें UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

UP ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2025: परीक्षा की तिथि नजदीक ,

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (विज्ञापन संख्या 1- परीक्षा/2023) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.inपर जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को राज्यभर में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी।

1468 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी के कुल 1468 पद भरे जाएंगे। विभिन्न श्रेणियों के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग – 849 पद
  • ईडब्ल्यूएस – 117 पद
  • ओबीसी – 139 पद
  • एससी – 356 पद
  • एसटी – 7 पद

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2023 से 12 जून 2023 तक पूरी की गई थी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान दें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा, डाक या व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजा जाएगा। डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संबंधी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।

परीक्षा केंद्र पर जरूरी दिशानिर्देश

  1. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड)अनिवार्य होगा।
  2. बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
  3. परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी जाती है।

NSIT
Nsmch