LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आंसर की जारी, 3 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 3 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट जारी होगा, इसलिए लेटेस्ट अपडेट पर नजर रखे

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आंसर की जारी, 3 फरवरी तक दर्ज करें आप

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर 3 से 27 जनवरी 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा संपन्न होने के बाद, 31 जनवरी को प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी इस उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो वे 3 फरवरी 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।

  2. LATEST NEWS सेक्शन में जाएं – "UGC NET December-2024 Answer Key Challenge" लिंक पर क्लिक करें।

  3. NSIT
    Nsmch

    लॉगिन करें – अपना आवेदन संख्या (Application Number), जन्मतिथि (Date of Birth) और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  4. आपत्ति दर्ज करें – जिस उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें और उचित प्रमाण के साथ अपना ऑब्जेक्शन सबमिट करें।

एनटीए द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की टीम अभ्यर्थियों की आपत्तियों की समीक्षा करेगी और उसके आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) तैयार की जाएगी। परीक्षा परिणाम इसी फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।

संभावना है कि परीक्षा का रिजल्ट इस माह के अंत तक या अगले माह में घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।