LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन शुरू

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, और मैकेनिकल) भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भा

एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित,

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न केंद्रीय विभागों और संगठनों में जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। नतीजे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अब वेबसाइट पर जाकर या दिए गए डायरेक्ट लिंक से SSC JE Merit List 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित हुए हैं, वे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के अंतिम चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

फाइनल लिस्ट में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, कैटेगरी और रैंक जैसी डिटेल्स शामिल हैं।

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स:

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर "रिजल्ट" बटन पर क्लिक करें।
  3. "Junior Engineer (Civil, Mechanical & Electrical) Examination, 2024 – List Of Shortlisted Candidates" लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। डीवी प्रक्रिया में सफल होने के बाद ही उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्ति मिलेगी। कुल 1,701 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें 322 SC, 165 ST, 480 OBC, 171 EWS और 563 अनरिजर्व्ड वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

इसके साथ ही एसएससी ने सीपीओ भर्ती पीईटी/पीएसटी का रिजल्ट भी घोषित किया है। सीपीओ भर्ती में कुल 24,190 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है, और 4,187 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दोनों भर्तियों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।