LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

SSC CHT 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का परिणाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) परीक्षा 2024 के पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। सफल उम्मीदवार अब पेपर 2 में शामिल होने के योग्य होंगे, जिसकी जानकारी

SSC CHT 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया कंबाइंड हिंदी ट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) परीक्षा 2024 के पेपर 1 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं।

रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, CHT पेपर 1 का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया गया था और अब इसके नतीजे सार्वजनिक कर दिए गए हैं। परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी अब पेपर 2 में शामिल होने के पात्र होंगे। SSC जल्द ही पेपर 2 का शेड्यूलअपनी वेबसाइट पर जारी करेगा।

इसके अलावा, आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र और सभी उम्मीदवारों के अंक उचित समय पर SSC की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद उत्तर कुंजी में जरूरी संशोधन किए गए हैं।

रिजल्ट कैसे करें चेक?

  1. सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "रिजल्ट" सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. "CHT पेपर 1 रिजल्ट 2024" लिंक को खोलें।
  4. नया पेज खुलने के बाद SSC CHT रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  5. इसमें अपना रोल नंबर ढूंढें और आगे के उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें।

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा भी जारी

इसी बीच, SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन भी किया जा रहा है। यह परीक्षा 25 फरवरी 2025 तक चलेगी। परीक्षा के बाद आयोग द्वारा आंसर-की जारी की जाएगी, जिसे अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ssc.gov.in पर विजिट करते रहें।