LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

Sarkari Result: SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? 4 स्टेप में करें चेक, ये है पूरा प्रोसेस

SSC GD Result 2025 का इंतज़ार खत्म! लाखों अभ्यर्थी इंतज़ार कर रहे हैं। 39,481 पदों पर भर्ती होगी। मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में आ सकता है रिजल्ट। जानिए कैसे चेक करें और आगे की प्रक्रिया।

SSC GD Constable Result 2025

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। लाखों अभ्यर्थी अपने सरकारी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसके जरिए 39,481 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, आयोग ने अभी तक SSC GD रिजल्ट 2025 की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट मार्च के आखिर या अप्रैल 2025 की शुरुआत में जारी किया जा सकता है।

SSC ने 4 मार्च 2025 को SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी की थी, जिस पर 9 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। आमतौर पर आंसर की जारी होने के बाद रिजल्ट तैयार करने में 3-4 हफ्ते का समय लगता है, इसलिए SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद 'रिजल्ट' सेक्शन में जाकर 'कॉन्स्टेबल जीडी' का विकल्प चुनें। वहां 'SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025' के लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें। इसके बाद Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें और देखें कि आपका चयन हुआ है या नहीं।

SSC GD परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा (PET/PST) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षण शामिल होंगे। इसके बाद मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन होगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और आगे की प्रक्रियाओं से संबंधित नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट देखें। SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए ssc.gov.in पर जाएं और सबसे पहले अपना रिजल्ट देखें। 

NSIT
Nsmch