LATEST NEWS

  • Patna police raid codeine cough syrup seized
  • पटना के फतुहा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद: 156 कार्टन कफ सिरप जब्त, NDPS एक्ट में

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने

  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा
  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी

  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा दिया...अनंत सिंह का दावा...
  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा

  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट, शांति समितियों के साथ बैठक
  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट,

सरकारी नौकरी का बड़ा ऑफर! नोएडा मेट्रो दे रहा है 2.80 लाख रुपये सैलरी, जानें डिटेल

नोएडा मेट्रो में मैनेजर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। अंतिम तिथि 10 मार्च 2025 है। वेतन 2.80 लाख तक। योग्यता इंजीनियरिंग डिग्री और 17 साल का अनुभव। ऑफलाइन आवेदन करें।

metro

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका आया है। मेट्रो के विस्तार के साथ ही नई भर्तियों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी मेट्रो में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नोएडा मेट्रो ने जनरल मैनेजर (ऑपरेशन) और जनरल मैनेजर (सिविल) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को ₹1,20,000 से ₹2,80,000 तक का आकर्षक वेतन मिलेगा।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। जनरल मैनेजर (ऑपरेशन) पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इस पद के लिए कम से कम 17 साल का प्रासंगिक कार्य अनुभव भी अनिवार्य है। वहीं, जनरल मैनेजर (सिविल) के पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता आवश्यक है, साथ ही इस पद के लिए 17 साल का अनुभव भी मांगा गया है।

Diarch GO

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन पत्र भरकर उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ जनरल मैनेजर/फाइनेंस एंड ह्यूमन रिसोर्स, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सेक्टर-29, नोएडा-201301, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश के पते पर भेजना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोएडा मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट www.nmrcnoida.com पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹1,20,000 से ₹2,80,000 तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें सरकारी सुविधाएं और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। आयु सीमा की बात करें तो प्रतिनियुक्ति के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष और सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु 52 वर्ष है। चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा या व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। 

NSIT
Nsmch