LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन शुरु, TRE-4 से खुल गई शिक्षक बनने की राह, जल्दी करें अप्लाई

लंबे इंतज़ार के बाद माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2025) का बिगुल बज चुका है। STET परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक CBT मोड में आयोजित होगी और नतीजे 1 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे। ...

Bihar STET 2025
बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन शुरु- फोटो : Meta

Bihar STET 2025: बिहार के लाखों नौजवानों के लिए राहत और उम्मीद का पैग़ाम लेकर आया है बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना। लंबे इंतज़ार के बाद माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2025) का बिगुल बज चुका है। 8 सितंबर से शुरू होने वाली यह आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर तक चलेगी, जिसमें जुनून और जज़्बा रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह इम्तिहान सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं बल्कि उन ख़्वाहिशों का दरवाज़ा है, जो बिहार के युवाओं ने बरसों से दिल में संजो रखी हैं।

इम्तिहान की तारीख़ें और पेपर का ढांचा

STET परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक CBT मोड में आयोजित होगी और नतीजे 1 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे। दो पेपर होंगे—

Diarch GO

पेपर 1 (माध्यमिक स्तर): हिंदी, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेज़ी से लेकर गणित, विज्ञान, इतिहास, कला और शारीरिक शिक्षा जैसे विषय शामिल।

पेपर 2 (उच्च माध्यमिक स्तर): मास्टर स्तर के विषयों के साथ मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, अरबी-फारसी और कंप्यूटर विज्ञान तक।

NSIT
Nsmch

हर पेपर में 150 सवाल होंगे (100 विषय आधारित, 50 शिक्षक कला और दक्षता पर), समय सीमा होगी 2.5 घंटे, और सबसे बड़ी राहत—कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं।

कौन कर सकता है आवेदन?

पेपर 1 (माध्यमिक): संबंधित विषय में स्नातक या मास्टर डिग्री + B.Ed, या 4 वर्षीय BA/BSc B.Ed।

पेपर 2 (उच्च माध्यमिक): मास्टर डिग्री + B.Ed या M.Ed, निर्धारित प्रतिशत अंकों के साथ।

आयु सीमा: अधिकतम 37 वर्ष, साथ ही महिलाओं, BC/MBC, SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को अलग-अलग छूट का प्रावधान।

कितने नंबर चाहिए पास होने के लिए?

सामान्य: 50%

पिछड़ा वर्ग: 45.5%

अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 42.5%

SC/ST/महिला/दिव्यांग: 40%

पिछली परीक्षा में पेपर 1 में 73% से ज़्यादा और पेपर 2 में 64% से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए थे। यह आंकड़ा बताता है कि  मेहनत और तैयारी से मंज़िल हासिल की जा सकती है।

TRE-4 भर्ती का सुनहरा मौक़ा

STET पास करने वाले उम्मीदवार दिसंबर 2025 में होने वाली TRE-4 शिक्षक भर्ती में भी शामिल हो पाएंगे। परीक्षा 16 से 19 दिसंबर को होगी और परिणाम जनवरी 2026 के अंत तक आएगा।