LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

पटना हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 171 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

पटना हाईकोर्ट ने ग्रुप C (रेगुलर मजदूर) के 171 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 8वीं से 12वीं पास उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, साइकिलिंग टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्

पटना हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 171 पदों पर भर्ती, ज

पटना हाईकोर्ट ने ग्रुप C (रेगुलर मजदूर) के 171 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती सीधी प्रक्रिया के तहत की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को एक साल का प्रोबेशन पीरियड मिलेगा।

पदों का विवरण

कुल 171 पदों में विभिन्न श्रेणियों के लिए निम्नलिखित रिक्तियां शामिल हैं:

  • सामान्य (UR): 74 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 27 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 2 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 20 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 31 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 17 पद

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं से 12वीं कक्षा के बीच किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदकों को साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा और आरक्षण

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट मिलेगी। बिहार के मूल निवासी ही आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को ₹14,800 - ₹40,300 प्रति माह वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

NSIT
Nsmch

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साइकिलिंग टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 मार्च 2025
  • आवेदन शुल्क: ₹700

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।