LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Chief Minister Fellowship Scheme:बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना,ये होगा फेलोज का मानदेय , ये छात्र होंगे बमबम

Chief Minister Fellowship Scheme: चुनावी माहौल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई अहम और सनसनीखेज फ़ैसले किए। कैबिनेट की बैठक में फेलोशिप योजना को हरी झंडी दी गई....

Chief Minister Fellowship Scheme
बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना- फोटो : social Media

Chief Minister Fellowship Scheme: चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा और सनसनीखेज फ़ैसला किया। मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मंजूरी मिल गई है, जिसके तहत कुल 121 फेलोज को चयनित किया जाएगा। ये तैनाती मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और विकास आयुक्त सचिवालय के सभी विभागों, प्रमंडलीय आयुक्त, 38 जिले के डीएम कार्यालय और नगर निगम आयुक्त कार्यालय में की जाएगी।

फेलोज का मानदेय अलग-अलग पदों के हिसाब से तय किया गया है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात फेलोज को डेढ़ लाख रुपए, मुख्य सचिव और विकास आयुक्त कार्यालय के फेलोज को सवा लाख रुपए, और सचिवालय विभाग में नियुक्त 45 फेलोज को एक लाख रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, डीएम कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में तैनात फेलोज को 80 हजार रुपए का मानदेय मिलेगा।

Diarch GO

यह योजना केवल पद और मानदेय तक सीमित नहीं है। अनुभव और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भी चयन किया जाएगा, जिससे प्रशासन में दक्षता और राजनीतिक रणनीति दोनों मजबूत हों। इसे राज्य प्रशासन में नयी ऊर्जा और सक्रियता लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

राजनीति और प्रशासन की दुनिया में इसे अब तक का सबसे बड़ा स्ट्रेटेजिक मूव माना जा रहा है। फेलोशिप योजना से न केवल प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि चुने गए फेलोज को महत्वपूर्ण विभागों में प्रशिक्षण और अनुभव भी मिलेगा।

NSIT
Nsmch

राजनीतिक समीक्षक इसे चुनावी साल में सत्ता और प्रशासन पर नीतीश कुमार की पकड़ मजबूत करने वाला कदम बता रहे हैं। योजना के तहत चयनित फेलोज राज्य के प्रमुख कार्यालयों में काम करेंगे और भविष्य में प्रशासनिक नेतृत्व के लिए तैयार किए जाएंगे।नीतीश सरकार के इस कदम से साफ है कि प्रशासनिक सुधार और चुनावी रणनीति का संगम अब राज्य की राजनीति में स्पष्ट नजर आने लगा है।